whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27158863
Loading...


पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुआ 16 वर्षीय छात्र

location_on गढ़वा access_time 11-Jul-24, 09:28 PM visibility 695
Share



पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुआ 16 वर्षीय छात्र
पीड़ित छात्र सत्या कुमार पासवान


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भवनाथपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग गांव निवासी उदय राम के 16 वर्षीय पुत्र सत्या कुमार पासवान पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल किशोर ने बताया कि वह हरिहरपुर हाईस्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। नौ जुलाई को पहले से काट कर रखे गए बांस को घर लाने को लेकर उसकी सगी चाची सविता देवी (पति विनय पासवान) के साथ झगड़ा हुआ था। इस मारपीट का वीडियो एक और चाची प्रिया देवी (पति कुंदन पासवान) ने अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद सविता देवी ने हरिहरपुर ओपी में मारपीट की घटना को लेकर शिकायत कर दी और उक्त वीडियो को पुलिस को दे दिया। उसी दिन हरिहरपुर ओपी पुलिस ने सत्या को पकड़कर ओपी ले जाकर जमकर पिटाई की और उठाकर जमीन पर पटक दिया।
इससे उसके दायां पैर में गंभीर चोट लगी और पुलिस ने उसके तलवे पर डंडे से पीटा। अगले दिन शाम को सत्या के पिता से बांड लिखवाकर उसे छोड़ा गया कि वह अपने पुत्र को सुरक्षित हालत में घर ले जा रहे हैं। रात में जब सत्या दर्द से कराहने लगा, तब परिवारवालों को पुलिस द्वारा पीटे जाने की जानकारी हुई और गुरुवार को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सत्या के पिता ने बताया कि वे इस मामले को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे। अगर न्याय नहीं मिला तो कोर्ट में जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ओपी प्रभारी ने उन्हें चेतावनी दी है कि अपने बेटे को संभालो, नहीं तो उसे बर्बाद कर देंगे। पुलिस की धमकी से पूरा परिवार भयभीत है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play