whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275795
Loading...


बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आदिवासियों के साथ घटी मारपीट की घटना का जांच कर किया कार्रवाई की मांग

location_on बंशीधर नगर access_time 11-Sep-20, 05:54 PM visibility 667
Share



						बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आदिवासियों के साथ घटी मारपीट की घटना का जांच कर किया कार्रवाई की मांग
फ़ाइल फ़ोटो


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अंसारी ने धुरकी प्रखण्ड के आदिवासी बाहुल्य गांव भूमफोर में विगत 28 अगस्त को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आदिवासियों के साथ की गई मारपीट की कड़ी निंदा किया है। उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर तथा महिला की पिटाई करने वाले वन कर्मियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग किया है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे इस मामले को लेकर स्वच्छता पेयजल विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिलकर उन्हें घटना से अवगत कराएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छतीसगढ़ व उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित भूमफोर गांव आदिवासी बाहुल्य गांव है।
यहां के लोग जंगल पर आश्रित है। कुछ लोग विगत 50-60 वर्षों से वनभूमि पर जोत कोड़ करते आ रहे है। वन विभाग ने कभी उन आदिवासी परिवारों के साथ कुछ नही किया।लेकिन अगस्त महीने में लगभग 52 आदिवासी परिवारों से वन विभाग के कर्मियों ने सात -सात हजार रुपये की मांग किया। आदिवासियों द्वारा उन्हें दो दो हजार रुपये दिए गए। शेष राशि नही दिए जाने पर विगत 28 अगस्त को रेंजर ने वन विभाग के कर्मियों को भूमफोर भेजा तथा आदिवासियों को पिटवाया। उन्होंने बताया कि कर्मियों ने महिलाओं को भी नही बख्शा। भरोसा गोड़ की पत्नी चनर मनी देवी सहित अन्य महिलाओं को पीटा गया। आदिवासी परिवार की महिलाओं द्वारा धुरकी थाना में इस घटना से सम्बंधित आवेदन दिया गया लेकिन धुरकी थाना ने उन्हें नगर उंटारी महिला थाना में आवेदन देने को कहा।
महिला थाना में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई बल्कि रेंजर द्वारा फोरेस्टर से आदिवासी परिवारों पर प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया जिसमें आठ महिलाये भी शामिल है। इसी तरह रमना प्रखण्ड के बरही या ग्राम में आदिवासियों से वन भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की उगाही किया गया। जंगल व बालू बचाने के नाम पर वन विभाग द्वारा गरीबो को लूटा जा रहा है। उन्हें सताया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play