whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24532013
Loading...


भेंडर को पशु शेड की राशि नहीं देने की मांग को लेकर बीडीओ से मिले लाभुक

location_on मझिआंव access_time 11-Jul-24, 07:37 PM visibility 672
Share



भेंडर को पशु शेड की राशि नहीं देने की मांग को लेकर बीडीओ से मिले लाभुक
बीडीओ से मिलने पहुंचे लाभुक


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत की पूर्व मुखिया मधु दुबे गुरुवार को पशु शेड के दर्जनों लाभुकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंची और बीडीओ सतीश भगत से कार्यालय कक्ष में मिली। इस दौरान पूर्व मुखिया एवं राम प्रवेश यादव, नागेंद यादव, जगदीप यादव, माया देवी, सत्येन्द्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, सुरेन्द्र कुमार पासवान, बिजय कुमार, संजय राम, सबिता देवी एवं अम्बिका रजक आदि लाभुकों ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना से निर्मित हुए पशु शेड उनकी राशि भेंडर आनंद यादव के खाते में नही भेजकर किसी अन्य भेंडर के खाते में भेजकर राशि दिलाई जाय। पूर्व मुखिया ने बीडीओ को लिखित रूप से बताया कि उनके कार्यकाल में मनरेगा के 51 पशु शेड की स्वीकृति मिली थी।
जिसमें पंचायत के भेंडर आनंद यादव ने 20 लाभुकों को कुछ ही समान देकर कहा कि आप लोग बना लीजिये। इसके बाद तत्कालीन बीडीओ के द्वारा बीच बचाव में कहा गया कि किसी तरह से इनका कार्य पूर्ण करा दीजिये। मुखिया ने कहा कि चुंकि उनका कार्यकाल अंतिम चरण में था इसलिए दुकान से उधारी सीमेंट एवं अन्य सामग्री दिलवाकर 20 पशु शेड पूर्ण करवाया। इसके बाद पंचायत चुनाव हुआ और मैं हार गई। जिसके बाद पूर्ण हुए पशु शेड की राशि रोक दी गई. और बाकी बचे पशु शेड जो अपूर्ण हैं उनको भेंडर द्वारा पेमेंट कर दिया गया। बीडीओ कार्यालय में आये सोनपुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया मधु दुबे, उनके पति सह प्रतिनिधि आनंद दुबे, एवं एक दर्जन पशु शेड के लाभुक बीडीओ से पूर्ण किये गए शेड की राशि दिलाने की मांग कर ही रहे थे कि इसी बीच भेंडर आनंद यादव आ गये।
इस दौरान लाभुकों एवं पूर्व मुखिया द्वारा भेंडर पर कई गंभीर आरोप लगाये गए और कहा गया कि जिनका शेड नहीं बना है उनको पेमेंट दिया गया और हम सभी लोग शेड पूर्ण कर तीन साल से घूम रहे हैं और अभी तक राशि नही मिली। साथ ही कहा गया कि भेंडर होने के बाद भी उनके द्वारा पर्याप्त सामग्री नहीं दी गई, जिसके कारण उन्हें कर्ज लेकर पशु शेड पूरा करना पड़ा। सभी लाभुकों ने एक स्वर में आनंद यादव के खाते में सामग्री की राशि नही भेजने की मांग की। इधर पूर्व मुखिया द्वारा आरोप लगाया गया कि आनंद यादव के पास कोई सामग्री की दुकान नहीं है, अगर होती तो पशु शेड के लाभुकों को कर्ज लेकर नही बनाना पड़ता। इधर इस संबंध में भेंडर आनंद यादव ने बताया कि उन्होंने सभी लाभुकों को सामग्री उपलब्ध करा दिया है। मेरे ऊपर लगाया गया सभी आरोप गलत है।




Trending News

#1
मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

#4
अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

#5
गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM


Latest News

मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM

डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:52 PM

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार, कहा– गढ़वा वासियों का सपना हुआ साकार

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:48 PM

64वीं सुब्रतो कप अंडर-17: रंका बना जिला चैम्पियन, प्रमंडलीय स्तर पर करेगा गढ़वा का प्रतिनिधित्व

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:44 PM

एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:25 PM

बिना लाइसेंस चल रही पैथोलॉजी को एसडीएम ने कराया बंद

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:13 PM

डॉक्टर्स डे पर केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा द्वारा नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 08:59 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play