whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167925 readers visited
Loading...

Advertisement

गांव के बीच से खंभे से ट्रांसफार्मर की चोरी

location_on कांडी access_time 11-Jul-24, 07:35 PM visibility 708
Share



गांव के बीच से खंभे से ट्रांसफार्मर की चोरी
गांव से दूर फेंका गया सामान


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना क्षेत्र के अधौरा गांव से बुधवार की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली। बीच गांव में हुई इस वारदात को लेकर लोग चोरों के दुस्साहस को लेकर स्तब्ध हैं। कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के अधौरा गांव के बीच में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन के पीछे लगे ट्रांसफार्मर की चोरों ने चोरी कर लिया। मौके पर डबल खंभे के ऊपर लगे 16 केवी के ट्रांसफार्मर का ढक्कन खोलकर उसमें से ट्रांसफार्मर निकालकर गांव से करीब 500 गज की दूरी पर महुआ पेड़ के नीचे ले जाकर शेष सामान को खोलकर फेंक दिया है। जबकि ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबा का कीमती व वजनी पार्ट क्वायल खोलकर चोर ले उड़े। सबसे अचरज की बात है कि यह ट्रांसफार्मर गांव के बीच में स्थित था।
Advertisement
हेल्थ सेंटर के ठीक बगल में एक व्यक्ति के मकान के पीछे जबकि उसी के बाजू में स्थित एक अन्य व्यक्ति के मकान के ठीक सामने ट्रांसफार्मर लगा था। कई सालों से बारिश धूप आदि के बीच में रहने के कारण जंग लगे हुए नट बोल्ट को खोलने में स्वाभाविक है कि काफी देर हुआ होगा। बावजूद इसके काफी निश्चिंत होकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। यहां से निकाल कर ले जाए गए ट्रांसफार्मर का इतना वजन होता है कि उसे ढक्कन में से बिना चैन कूपी के निकालना कदापि संभव नहीं है। और उसे टांग कर ले जाने के लिए चार-पांच व्यक्ति लगे होंगे। जो टांग कर महुआ पेड़ तक ले गए होंगे। यह सारा काम बिल्कुल इत्मिनान से किया गया। इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई। थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने स्वयं आकर मौके का मुआयना किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि इस घटना में निश्चित रूप से स्थानीय व्यक्ति का हाथ हो सकता है। जो सारी स्थिति को जान रहा है। उन्होंने खोलकर फेंकी गई तमाम सामग्री जप्त कर दो बोड़ों में भरकर थाना ले गए। कहा कि विभागीय व्यक्ति इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। पुलिस द्वारा मामले का अनुसंधान कर शीघ्र ही घटना का उद्भेदन किया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कमल कुमार को इस घटना की सूचना दे दी है। जेई ने अपने मिस्त्री नंदन कुमार को मौके पर जाकर देख लेने का आदेश दिया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play