गढ़वा : गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज खजूरी स्थित ब्रह्म बाबा के परिसर में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला के पदाधिकारी तथा गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने की जबकि इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी पार्टी के पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम सभी का सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी उत्साह से गांव गांव टोलों टोलों में जाकर पार्टी का प्रचार करें तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं के विषय में बताएं इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।
जबकि इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान ने कहा कि भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है। इसे हम सभी को निर्वहन करना है भाजपा का नीति और सिद्धांत है। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोबल बढ़ाया और बधाई भी दी।
इस मौके पर गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, हरेंद्र द्विवेदी, संजय भगत, मुरली श्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, महेंद्र यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री रितेश चौबे, मीना देवी, सुशील सिन्हा, संजय सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।