whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25470654
Loading...


भाजपा झारखंड प्रदेश का एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम गढ़वा में सफलतापूर्वक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 10-Jul-24, 05:41 PM visibility 669
Share



भाजपा झारखंड प्रदेश का एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम गढ़वा में सफलतापूर्वक संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा प्रायोजित "एक वृक्ष मां के नाम" कार्यक्रम के तहत नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नया समाहरणालय स्थित कल्याणपुर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा की उपस्थिति रही। साथ ही सोशल मीडिया प्रभारी बृजेंद्र पाठक, महामंत्री यशवंत मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के पलामू प्रमंडल के प्रभारी विनय चंद्रवंशी, प्रवीण पाल, जयंत पांडे, सुरेंद्र कश्यप, चंचल दुबे सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। मौके पर मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रदेश द्वारा प्रायोजित "एक वृक्ष मां के नाम" कार्यक्रम के तहत सभी को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
सिर्फ वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन और ऑक्सीजन के महत्व पर भी जोर दिया। अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि सभी को मिलकर एक उत्सव के रूप में वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि इसे एक संकल्प के रूप में न लेकर, एक अभियान के रूप में लें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी रक्षा करें। इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और समाज में वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया और लोगों को प्रेरित किया कि वे भी इस अभियान में भाग लें और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान दें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play