whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216760
Loading...


एसआईएस में 350 सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

location_on गढ़वा access_time 10-Jul-24, 02:00 PM visibility 699
Share



एसआईएस में 350 सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
एसआईएस ग्रुप कमांडर रमेश कुमार जसवाल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसआईएस में अधिकारी सेवा की भर्ती के लिए दिनांक- 15 जुलाई 2024 और 16 जुलाई 2024 को 350 सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयनित होने पर प्रशिक्षण के दौरान ही प्रारंभिक वेतन 27500 रुपये से शुरू होगा। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट की तरफ से एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के ग्रेजुएट बेरोजगार युवकों को सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर बहाल करने के लिए चयन प्रक्रिया 15 जुलाई और 16 जुलाई को एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र बेलचंपा, गढ़वा और एसआईएसकार्यालय, डाल्टनगंज एसबीआई एडीबी के पास जेलहाता ऑफ़िस में कराई जाएगी।
भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए एसआईएस के ग्रुप कमांडर रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी कैडर में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का ग्रैजुएट पास होना आवश्यक है। साथ ही 167.5 सेंटीमीटर की हाईट एवं 21 वर्ष से 40 वर्ष उम्र होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इनकी तैनाती जहां पर होगी, राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता, योग्यता अनुसार सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, ग्रेटिच्यूटी, ईएसआई ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल, आवास एवं दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, एम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत शेयर का वितरण तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।
एसआईएस के मुख्य कार्य स्थल लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, सांची स्तूप, स्टेट बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, म्यूजियम, एयरपोर्ट, टोल टैक्स, टाटा, बिरला, जिंदल, एम्स इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट www.sisindia.com से लिबाज सकती है। साथ ही फार्म भी ऑनलाईन प्राप्त की जा सकती है। दूरभाष संख्या- 7903742868 एवं 8219591494 पर भी संपर्क की जा सकती है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play