whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28375684 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डिजिटल पंचायत परियोजना के तहत सीएससी संचालकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 09-Jul-24, 01:30 PM visibility 741
Share



डिजिटल पंचायत परियोजना के तहत सीएससी संचालकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल पंचायत परियोजना से जुड़े सीएससी संचालकों के लिए गढ़वा के जिला परिषद भवन सभागार में एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी परमेश कुशवाहा, डीपीएम पंचायती राज शाहनवाज असगर, सीएससी मैनेजर कौशल किशोर एवं मनीष कुमार ने किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम जनों को सभी प्रकार की सरकारी सेवाएं प्रदान कराने एवं उनका निष्पादन सुनिश्चित करना था। सीएससी संचालकों को सात सत्रों में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सीएसी द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर अंजर अहमद, जिला प्रबंधक कौशल किशोर एवं मनीष कुमार ने पंचायत विकास सूचकांक, मनरेगा गतिविधियों एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रविष्टि के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
Advertisement
इसके अलावा, गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवाओं जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल भुगतान, आयुष्मान कार्ड, नेशनल पेंशन स्कीम आदि का भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सभी पंचायत शिफ्टेड प्रज्ञा संचालक एवं डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट गढ़वा अजीत कुमार सिंह, सौरभ दूबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में, सीएससी मैनेजर गढ़वा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play