whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188478
Loading...


अनुबंधित भेंडरों की दुकान कागज पर संचालित होने का मामला प्रकाश में

location_on भवनाथपुर access_time 07-Jul-24, 07:37 PM visibility 683
Share



अनुबंधित भेंडरों की दुकान कागज पर संचालित होने का मामला प्रकाश में
कूप निर्माण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के अनुबंधित भेंडरों की दुकान कागज पर संचालित होने का मामला प्रकाश में आया है। यहां भेंडरो द्वारा सिंचाई कूप निर्माण में बिना पत्थर व बालू लाभुको के बीच आपूर्ति किये बगैर ही मनरेगा कर्मी और भेंडर के मिलीभगत से योजना की सामग्री मद में उक्त दोनों सामग्री की फर्जी बिल वाउचर लगाकर राजस्व की क्षति पहुंचा रहे है। जबकि सिंचाई कूप निर्माण से पूर्व सामग्री क्रय के लिए लाभुको को मिलने वाली अग्रिम राशि 50 हजार रूपये भी लाभुको के सीधे खाते में न भुगतान कर मोटी कमीशन के लिए धड़ल्ले से भेंडरो के खाते में अग्रिम राशि हस्तांतरित किया जा चुका है। बताते चलें कि बिरसा सिंचाई कूप निर्माण हेतु 2023-24 में भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 221 सिंचाई कूप स्वीकृत हुआ है।
जिसमे 93 लाभुकों को सिंचाई कूप निर्माण के लिए अग्रिम राशि के तौर पर 50-50 हजार रूपए सामग्री मद क्रय के लिए आया था। लेकिन मनरेगा कर्मी एवं अनुबंधित भेड़र के सांठ गांठ से लाभुकों से मोटी कमीशन वसूलने के फिराक में कूप निर्माण के लिए जरूरी सामग्री दिए बिना ही फर्जी बिल वाउचर लगा कर उक्त राशि लाभुको के खाते की जगह भेंडर के खाता में हस्तांतरित कर दिया गया है। जबकि सच्चाई यह है, कि प्रखंड में एक भी पत्थर आपूर्ति हेतु सरकारी लिज नही होने के कारण सिंचाई कूप निर्माण के लाभुको द्वारा आस पास के सुरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों से अवैध उत्खनित पत्थरों का उपयोग कूप निर्माण में धड़ल्ले से किया जा रहा है। सिंचाई कूप निर्माण के जोड़ाई में अगर जंगलों से अवैध तरीके से तोड़े गए पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, तो कूप निर्माण योजना में मनरेगा कर्मी और भेंडर द्वारा किस बुनियाद पर सरकारी दस्तावेज में लिज का पत्थर और बालू का बिल वाउचर लगाकर सरकारी पैसा अपने खाते में हस्तांतरित करवाया जा रहा है, यह जांच का विषय है।
इस संबंध में बीपीओ दयानंद प्रजापति ने कहा कि प्रखंड में 93 कूप निर्माण का सामग्री मद का 50-50 हजार रुपये आया हुआ, जिसमें से अब तक 30 लाभुकों का पैसा वेंडर अजीत ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर किया गया, बाकि अन्य बची हुई राशि को वेंडरों के खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया की जा रही है। यह पूछने पर कि वेंडर सामग्री की आपूर्ति किये नहीं,उसपर उन्होंने कहा कि सामग्री आपूर्ति का बिल लगा रहें हैं, कैसे और कहां से बिल लगा रहें हैं यह जांच का विषय है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play