whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184852
Loading...


मेराल प्रखंड में वार्ड सदस्य संघ का गठन, आकिब अंसारी बने अध्यक्ष

location_on मेराल access_time 07-Jul-24, 06:28 PM visibility 684
Share



मेराल प्रखंड में वार्ड सदस्य संघ का गठन, आकिब अंसारी बने अध्यक्ष


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के मेराल पश्चिमी पंचायत भवन के सभागार में 20 पंचायतों के वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से तिसर टेटुका पंचायत के वार्ड सदस्य आकिब अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया। पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने अपने हक और अधिकार को लेकर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष आकिब अंसारी ने कहा कि वे मेराल प्रखंड के वार्ड सदस्यों के हक और अधिकार की लड़ाई जिला से लेकर राज्य स्तर तक लड़ेंगे। जिला अध्यक्ष रईस खान ने कहा कि पंचायती राज का सबसे अंतिम स्तंभ वार्ड सदस्य हैं, लेकिन पिछले 12 वर्षों से उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। जिला समन्वयक मुन्ना सिंह ने कहा कि मुखिया और पंचायत सचिव मनमाने तरीके से काम करते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया, जिसमें आकिब अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष, रवि जायसवाल और शशिकांत चौबे को उपाध्यक्ष, एमडी रमजान अंसारी और भोला राम को सदस्य, गूंजा देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, किरण देवी को कोषाध्यक्ष और प्रियंका चौबे को सचिव चुना गया। इस मौके पर 20 पंचायतों के उप मुखिया और वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play