whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177039
Loading...


भवनाथपुर पुलिस की तत्परता से कंटेनर चालक की जान बची

location_on भवनाथपुर access_time 07-Jul-24, 05:55 PM visibility 773
Share



भवनाथपुर पुलिस की तत्परता से कंटेनर चालक की जान बची


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर पुलिस की तत्परता ने शनिवार की रात करीब आठ बजे कर्पूरी चौक के समीप एक कंटेनर चालक की जान बचाने में सफलता हासिल की। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर कंटेनर चालक को कब्जे में लेते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम एचआर 55 A H 5048 नामक कंटेनर वाहन खरौंधी से केतार के दासीपुर होते हुए भवनाथपुर आ रही थी। अचानक दासीपुर मुख्य पथ पर सड़क किनारे खड़े बीरेंद्र बैठा नामक एक युवक को साइड से धक्का लग गया। धक्के के बाद युवक के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ द्वारा कंटेनर चालक को पकड़ने के लिए बाइक से पीछा किया जाने लगा।
अनहोनी की भय से चालक वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए भवनाथपुर की ओर भागने लगा। ग्रामीणों को पीछा करते देख, चालक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र भवनाथपुर कर्पूरी चौक के पास गाड़ी को छोड़कर उतर कर भागने का प्रयास किया, तभी पीछा कर रहे लोग उसे पकड़कर मारने-पीटने लगे। स्थानीय युवकों द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एसआई प्रदीप उरांव, एएसआई निरंजन शर्मा, और उदय शर्मा पुलिस बल के साथ कर्पूरी चौक पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद चालक को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने कंटेनर वाहन को भी कब्जे में लेकर थाना लाकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play