whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160891
Loading...


63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार और पलामू की शानदार जीत

location_on गढ़वा access_time 06-Jul-24, 09:05 AM visibility 689
Share



63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार और पलामू की शानदार जीत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में लातेहार की टीम एवं अंडर-15 बालक वर्ग में पलामू की टीम विजयी गढ़वा : प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय रामासाहू के स्टेडियम में हुआ। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अंडर-17 बालिका वर्ग एवं अंडर-15 बालक वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में लातेहार की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से गढ़वा टीम को 4-0 से पराजित किया। वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग में पलामू की टीम ने लातेहार की टीम को 1-0 से हराकर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम लातेहार रही जबकि गढ़वा की टीम रनर अप रही।
अंडर-15 बालक वर्ग में विजेता पलामू की टीम और रनर अप लातेहार की टीम रही। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। निरंतर ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले के छात्रों का चयन कराया जा सकता है। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी राकेश कुमार ने भी खेल के प्रति विभाग की गंभीरता पर जोर दिया और बताया कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य तरीके से किए जाएंगे। इस आयोजन में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम श्री, वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता कुजूर, विभा रानी, रवि सिंह, एडमोन कच्छप, रवि वैद्य, रेणु बाला, चितरंजन कुशवाहा, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, शिक्षक जगन्नाथ राम और मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play