गढ़वा : आज गढ़वा में 20 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1409 हो गई है। खुशी की बात यह है कि आज 28 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ 1250 लोग अब तक इस संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। गढ़वा जिले में सात लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। अभी वर्तमान में 152 एक्टिव मामले हैं। जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर एनके रजक ने कहा कि बुधवार को बंशीधर नगर के चितविश्राम पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन कोरोना संक्रमण के कारण रांची में हो गया था। लेकिन उनके मौत को गढ़वा में इसलिए नहीं गिना जा सकता, क्योंकि उनका इलाज रांची के आलम अस्पताल में किया जा रहा था।
जहां जांच के क्रम में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब तक 7 लोगों की ही मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमितों का रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। लेकिन जबतक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा कोरोना पर विजय प्राप्त करने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का जरूर प्रयोग करें। साथ ही कोरोना को लेकर सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करें।