whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161078
Loading...


गढ़वा में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-24, 05:02 PM visibility 767
Share



गढ़वा में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कमेटी गढ़वा की ओर से आज गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में राजद का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई थी, और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता कर रहे हैं। गढ़वा जिला कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए और झारखंड के साथ-साथ पलामू प्रमंडल में हर सीट पर प्रत्याशी देने की मांग की है। इसके साथ ही जिला कमेटी ने यह प्रस्ताव पारित किया है कि अनुमंडल स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आव्हान किया गया। प्रत्येक प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत कमेटी और बूथ स्तर को सुधार कर नए कमेटी विस्तार की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
महीने में एक बार प्रखंड स्तर की बैठक रखने का भी निर्देश दिया गया है, जिसमें जिले से पदाधिकारी नियुक्त होंगे। हर प्रखंड में प्रखंड प्रभारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश महासचिव प्रवेज शाहिद, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ श्रमिक, प्रदेश सचिव अभय पांडे, जिला के प्रधान महासचिव धर्मराज राम, प्रदेश युवा राजद महासचिव मुनेश्वर सिंह खरवार, जिला महासचिव राजेश्वर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विष्णु रावत, जिला सचिव ओम प्रकाश पांडे, प्रदीप ठाकुर, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रमजान हासमी, मझगांव मंडल अध्यक्ष इमरान, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली, जगदीश यादव, राजकुमार राम, शिवनारायण चौधरी, मुंद्रिका यादव, चंद्र देव यादव, बलराम साव, मिथिलेश यादव, सुभाष राम, अजीज अंसारी, संजीत कुमार, अभिषेक सिंह, ममता देवी, और लक्ष्मीनी देवी शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play