whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167217 readers visited
Loading...

Advertisement

सगमा और धुरकी प्रखंड में आजसू पार्टी ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-24, 04:59 PM visibility 695
Share



सगमा और धुरकी प्रखंड में आजसू पार्टी ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी ने प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासन की उदासीनता के विरोध में सगमा और धुरकी प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। आजसू केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, पार्टी ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें लाचार बिजली व्यवस्था को सुधारने, जमीन संबंधित दाखिल ख़ारिज को तेजी से निष्पादन करने, अबुआ आवास चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, मनरेगा मजदूरों को अविलंब भुगतान करने और अधूरी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि सुदूरवर्ती प्रखंड भगवान भरोसे चल रहे हैं, और यहां के ग्रामीण जनता के काम समय पर नहीं हो रहे हैं।
Advertisement
ब्लॉक में मोटेशन रजिस्टर टू और अबुआ आवास जैसे कामों के लिए मोटी रकम वसूली जाती है। पार्टी की केंद्रीय सचिव चंपा देवी ने आरोप लगाया कि अबुआ आवास के नाम पर ग्रामीण जनता से 30,000 रुपये तक की उगाही की जा रही है। केंद्रीय सचिव जयराम पासवान ने भवनाथपुर विधानसभा के सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने बताया कि ब्लॉक में पैसे देने वाले लोग ही काम करवा पा रहे हैं, जबकि गरीब व्यक्तियों के काम अटके हुए हैं। केंद्रीय सदस्य डॉक्टर अफजल अंसारी ने कहा कि सगमा सोंडीहा बीरबल पुतुर ग्राम के सैकड़ों लोगों से जियो टैग करने के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर शाही, राजू प्रसाद, बिट्टू जायसवाल, टुनू राम, इसरार अंसारी, हदीस अंसारी, क्लीन अंसारी, फिर मोहम्मद अंसारी, जावेद अंसारी, अनिल प्रजापति, मनोज चंद्रवंशी, गोपाल प्रजापति, बिंदु पासवान, राजेश कुमार उरांव, आशीष पासवान, शिवपूजन पासवान, मनदीप पासवान, कृष्णा उरांव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play