whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160928
Loading...


रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत में पोल खोल, संघर्ष एवं विश्वास यात्रा का 37वां सफल दिन

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-24, 04:51 PM visibility 700
Share



रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत में पोल खोल, संघर्ष एवं विश्वास यात्रा का 37वां सफल दिन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत में आज, 5 जुलाई 2024 को, "पोल खोल, संघर्ष एवं विश्वास यात्रा" का 37वां दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने इसके लिए वर्तमान दारू एवं पानी मंत्री, राजा, सामंती ताकतों, क्रिमिनल, गुंडा, अपराधी, भू माफिया, और बिचौलियों को जिम्मेदार ठहराया। श्री तिवारी ने बताया कि अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने इन सभी को ठंढे बस्ते में बंद करने का काम किया था, लेकिन आज ये सभी बेखौफ खुलेआम विचरण कर रहे हैं। आम गरीब-गुरबा, शरीफ व्यक्ति एवं व्यवसायी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने 2019 के चुनाव में गरीब-गुरबा और भोले भाले लोगों का वोट ठग कर मिथिलेश ठाकुर को जिताने वालों को आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसे लोग भगवान से कभी माफी नहीं पाएंगे।
श्री तिवारी ने हरहे पंचायत में मिल रहे अपार जन समर्थन को देखते हुए विश्वास जताया कि कोई भी राजा, महाराजा, सामंती ताकत या समाज के बदमाश तत्व इस बार उन्हें चुनाव में रोक नहीं पाएंगे। सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आम जनता से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दो-तीन माह में वह सभी अवांछित तत्वों को उनके असली ठिकाने पर पहुंचाने का काम अवश्य करेंगे। उन्होंने वादा किया कि वह गढ़वा को पूर्ववत अपने नेतृत्व के 10 सालों की तरह फिर से आजाद कराएंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play