whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160929
Loading...


संपूर्णता अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक संपन्न

location_on मझिआंव access_time 04-Jul-24, 06:57 PM visibility 781
Share



संपूर्णता अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक संपन्न
कार्यक्रम की शुरूआत करते डीडीसी


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : आकांक्षी प्रखंड के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में संपूर्णता अभियान की शुरूआत कर बैठक की गई। डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरूआत की। इससे पूर्व जिला एवं नीति आयोग से आए पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। यह बैठक संपूर्णता अभियान के तहत 6 एंटिगेटरों पर किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तीन, बाल विकास से एक, कृषि विभाग से एक एवं सोशल डेवलवमेंट से एक मामले को लिया गया है। जिसमें विशेष फोकस करते हुए क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित जांच, पोषाहार सहित ससमय देखभाल करने की बात कही गई। साथ ही संपूर्णता अभियान को लेकर सभी 6 विंदुओं को पुर्ण करने की शपथ ली गई।
नीति आयोग के द्वारा इन सभी 6 बिंदुओं पर सही तरीके पूर्ण करने के लिए 4 जुलाई से लेकर 30 सितंबर 2024 तक लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ सभी बिंदुओं पर कैसे काम करना है किसकी क्या जिम्मेदारी होगा उसे बताया गया। मौके पर बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर 3 माह का समय दिया गया है। जिसमें दो महीने में ही सही तरीके से काम करके देने के लिए प्रयास करेंगे। बैठक में प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी बातों को रखा। बैठक के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बैठक का संचालन जनसेवक प्रशांत कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर नीति आयोग भारत सरकार के पदाधिकारी अंकित यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, अंचल अधिकारी शंभू राम, पीरामल फाउंडेशन से कामेश कुमार, एबीपी कुंदन मेहता, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद, प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड प्रधान सहायक लव कुमार, जेई अशलेश तिवारी, पंचायत मुखिया रीता देवी, शंभू पासवान, मोसर्रत जहां, पंचायत सचिव रविंद्र नाथ दुबे आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play