whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26477571
Loading...


अरसली मध्य विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिलने पर विधायक भानु प्रताप शाही ने किया शिलापट्ट का अनावरण

location_on भवनाथपुर access_time 04-Jul-24, 06:00 PM visibility 671
Share



अरसली मध्य विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिलने पर विधायक भानु प्रताप शाही ने किया शिलापट्ट का अनावरण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : राजकीय मध्य विद्यालय अरसली को हाई स्कूल का दर्जा मिलने पर गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च विद्यालय में शैक्षणिक कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने विधायक भानु का स्वागत तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर किया। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में तब्दील कर चार वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के बच्चों को हाई स्कूल में पढ़ने के लिए चार किमी दूर भवनाथपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब अथक परिश्रम के बदौलत इस विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिला है।
आने वाले समय में इस विद्यालय का दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने वर्तमान सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर भी टिप्पणी की और कहा कि सरकार ने विद्यालय भवन का निर्माण नहीं किया है और शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही मार्च 2025 में इस हाई स्कूल को ढाई करोड़ की लागत से एक मॉडल हाई स्कूल के रूप में निर्माण कराने का काम करूंगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता भगत दयानंद यादव, आजसू नेता जयराम पासवान, विद्यालय के एचएम विजयकांत गुप्ता, शंभू सेठ, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश चौबे ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, सुशील चौबे, अरुण गुप्ता, प्रियंका देवी, दयानंद प्रजापति, कृष्ण देव चौबे, मनोज रजक, डोमन चंद्रवंशी, संतन चौबे, प्रबंध समिति के अध्यक्ष पप्पू राम, शिक्षक मनोज सेठ सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play