whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24533118
Loading...


झारखंड सरकार के कार्यां का दिख रहा है असर : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 04-Jul-24, 05:55 PM visibility 655
Share



झारखंड सरकार के कार्यां का दिख रहा है असर : मंत्री मिथिलेश
माला पहनाकर शामिल करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा मध्य के जिपस प्रतिनिधि मिथिलेश पासवान भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल गढ़वा : गढ़वा मध्य के जिला परिषद सदस्य सुमन देवी के प्रतिनिधि (पति) मिथिलेश पासवान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निशेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें झामुमो में शामिल किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्यों का असर पूरे राज्य में जन-जन पर है। सरकार के कार्यां से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग भाजपा सहित अन्य दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार झारखंडियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। आज पूरे राज्य में सरकार का कार्य दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश पासवान के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। श्री पासवान क्षेत्र में जनहित के कार्यां से बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में हुआ गढ़वा का कायाकल्प : मिथिलेश पासवान झामुमो में शामिल होने के बाद मिथिलेश पासवान ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लगातार चौतरफा विकास हो रहा है। जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है।
मंत्री ने जिस रफ्तार से गढ़वा का चौतरफा विकास किया है, इनकी जितनी भी तारीफ की जाय वह कम है। मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यां से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं। मंत्री ने अपने साढ़े चार वर्षां के कार्यकाल में गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर गढ़वा को सिर्फ छलने का काम किया है। जबकि मंत्री श्री ठाकुर गढ़वा वासियों से किये वादे को पूरे कर रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि चंदन पासवान, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, रामचंद्र पासवान, मुखिया पति सोनल पासवान, संजय पासवान, अनुप कुमार, विनोद पासवान, महेंद्र पासवान, कौशल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

#4
अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

#5
गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM


Latest News

मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM

डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:52 PM

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार, कहा– गढ़वा वासियों का सपना हुआ साकार

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:48 PM

64वीं सुब्रतो कप अंडर-17: रंका बना जिला चैम्पियन, प्रमंडलीय स्तर पर करेगा गढ़वा का प्रतिनिधित्व

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:44 PM

एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:25 PM

बिना लाइसेंस चल रही पैथोलॉजी को एसडीएम ने कराया बंद

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:13 PM

डॉक्टर्स डे पर केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा द्वारा नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 08:59 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play