whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165655
Loading...


63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट : प्रतिभाओं को तराशने का मंच

location_on गढ़वा access_time 04-Jul-24, 03:09 PM visibility 675
Share



63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट : प्रतिभाओं को तराशने का मंच


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रामासाहू में अंडर-17 बालक वर्ग के छात्रों ने दिखाया अपना दमखम गढ़वा : प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय रामासाहू के स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अंडर-17 बालक वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
निरंतर इस तरह के आयोजनों के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में जिले के छात्रों का चयन कराया जा सकता है। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि खेल के प्रति विभाग अत्यंत ही गंभीर है एवं विभाग के निर्देशानुसार इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य तरीके से किया जाएगा। छात्रों को बेहतर खेल माहौल उपलब्ध कराते हुए उनकी प्रतिभा को निखार कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। इस भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम श्री, वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता कुजूर, विभा रानी, रवि सिंह, एडमोन कच्छप, रवि वैद्य, रेणु बाला, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, शिक्षक जगन्नाथ राम, और मनोज कुमार तिवारी सहित सभी लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play