गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के आधौरी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों में जसुमुद्दीन अंसारी, उसकी पत्नी जैतून बीवी, उसका पुत्र इलियास अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी की पत्नी समिला बीवी, जवाद अंसारी की पत्नी जैनब बीवी एवं इलियास अंसारी की पत्नी हलीमा बीवी शामिल हैं।
घटना में गंभीर रूप से घायल जैतून बीवी और इलियास अंसारी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाकी घायलों का इलाज मेराल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
पीड़ित पक्ष के इलियास अंसारी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के अमीन अंसारी उसकी जमीन पर घर बना रहा था।
इसकी जानकारी मिलने पर जब वो जमीन पर पहुंचे और उसे घर बनाने से रोकने लगे, तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित होकर अमीन अंसारी, अमानत अंसारी, नेयामुद्दीन अंसारी, आफताब अंसारी, सोमारू अंसारी, अकरम अंसारी, अफसाना बीवी, शहीदाबीबी, रकीवा बीवी और जहिदा बीवी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।