केतार : प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत मुखिया मुंगा साह के चचेरे भाई रामनंदन शाह उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। वे करीब दो महीने से बीमारी से ग्रसित थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
मुखिया मुंगा साह ने कहा कि कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे भाई रामानंद साह इस दुनिया में अब नहीं रहे। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे और हमेशा मुझे विकास की हर पहलू के लिए मार्गदर्शन कराया करते थे। उनका अंतिम संस्कार पंडा नदी मुक्ति धाम पर किया गया।