whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160911
Loading...


उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-24, 05:14 PM visibility 686
Share



उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : समाहरणालय गढ़वा के सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति के चतुर्थ त्रैमासिक (2023-24) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों का सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना (एसीपी) 2023-24, केसीसी, पीएमईजीपी, एमएसएमई, पीएमएफएमई, महिला लखपति किसान योजना, आरसेटी, वित्तीय समावेशन समेत अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की। उपायुक्त ने बैंकों को अच्छे प्रदर्शन करने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। जिला अग्रणी प्रबंधक ने जानकारी दी कि गढ़वा जिले के 189 पंचायतों में 1जीपी- कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में स्वयं सहायता समूह के चयनित और प्रशिक्षित सदस्य को बीसी प्वाइंट का अधिष्ठापन कराया जाना है।
अब तक 186 एसएचजी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे इन बीसी सखी को पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोलने में सहयोग करें। उपायुक्त शेखर जमुआर ने सभी बैंकों को सरकार की योजनाओं जैसे पीएमईजीपी, केसीसी, मुद्रा ऋण का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंकों से माइक्रो फिनांस में भी सक्रियता दिखाने की अपील की। उपायुक्त ने पीएम किसान के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने और लाभुकों को पूर्णत: लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एनुअल एक्टिविटी रिपोर्ट 2023-24 और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा की पुस्तिका का विमोचन भी उपायुक्त द्वारा किया गया।
इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, सांसद पलामू और विश्रामपुर विधायक के प्रतिनिधि, डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक एके मांझी और एसके रंजन, आरसेटी प्रभारी इंदु भूषण लाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू सह गढ़वा, डीपीएम जेएसएलपीएस सुशील दास और सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play