whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160914
Loading...


विधायक ने किया पार्क का उद्घाटन

location_on मझिआंव access_time 01-Jul-24, 08:13 PM visibility 742
Share



विधायक ने किया पार्क का उद्घाटन
पार्क का उदघाटन करते विधायक


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने सोमवार को मझिआंव नगर पंचायत स्थित कोयल नदी के तट पर 19 लाख रुपये की लागत राशि से बने पम्पू कल पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मझिआंव नगर पंचायत के काम से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा बनाया गया नगर पंचायत है, जहां प्रत्येक वर्ष पांच करोड़ रुपये से अधिक का विकास कार्य हो रहा है, जबकि पहले जब यह केवल पंचायत था तब विकास के लिए मुश्किल से एक करोड़ ही मिल पाता था। विधायक ने कहा कि मझिआंव अनुमंडल बनने के अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि बकोइया आमर के मध्य में कोयल नदी पर वे एक और पुल बनवाने जा रहे हैं, स्थल का चयन किया जा रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए उन्होंने विकास कार्यों की एक सूची कार्यपालक पदाधिकारी को दिये हैं, जिसपर क्रमशः काम हो रहा है। उन्होंने संसदीय चुनाव में बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 50 हजार 400 से अधिक वोट देने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। मौके पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (भारत सरकार) के सदस्य भोला चंद्रवंशी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, निवर्तमान उपाध्यक्ष सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, बीरेन्द्र नाथ दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे। मझिआंव में बस स्टैंड की भूमि चिन्हित पार्क उद्घाटन कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि मझिआंव में बस स्टैंड एवं खेल के मैदान के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि कोयल नदी तट पर कई स्थानों पर और छठ घाट, श्मसान शेड, अम्बेडकर चौक के पास पार्क का जीर्णोद्धार एवं लाइब्रेरी निर्माण कार्य भी जल्द ही किया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play