whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27929792
Loading...


सड़क निर्माण के दौरान हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से लूना सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

location_on धुरकी access_time 01-Jul-24, 06:10 PM visibility 702
Share



सड़क निर्माण के दौरान हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से लूना सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय के गेट के समीप अंबाखोरेया से धुरकी होते हुए नगर उंटारी तक निर्माणाधीन सड़क में कार्य कर रही हाइड्रा मशीन ने सोमवार की दोपहर में एक लूना सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश साव उर्फ चटपटी साव (65 वर्ष) ग्राम टाटीदीरी निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेश साव चावल और गेहूं खरीदने का काम करते थे और दिनचर्या के अनुसार गांव के आस-पास और दूसरे गांवों में घूम-घूम कर खरीदारी करते थे। सोमवार को भी वे धुरकी से अपने गांव दोपहिया वाहन लूना से चावल और गेहूं लेकर लौट रहे थे, जब वे सड़क निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक का शव उठाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार को बुलाने और मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता और संवेदक की लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण इस सड़क पर छोटी-बड़ी घटनाएं लगातार घटती रहती हैं। खबर लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। मालूम हो कि इस निर्माणाधीन सड़क पर दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play