whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158127 readers visited
Loading...

Advertisement

मंत्री ने युवाओं को रोजगार के लिए गढ़वा में औद्योगिक पार्क स्थापित करने का मुख्यमंत्री से किया मांग

location_on गढ़वा access_time 10-Sep-20, 05:25 PM visibility 687
Share



मंत्री ने युवाओं को रोजगार के लिए गढ़वा में औद्योगिक पार्क स्थापित करने का मुख्यमंत्री से किया मांग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गढ़वा जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना करने के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग किया है। मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गढ़वा जिला का मुख्य आजीविका कृषि पर आधारित है। परंतु अल्प वर्षा क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिवर्ष सुखाड़ का सामना करना पड़ता है। लाखों लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यहां बेरोजगारी की भीषण समस्या है। जिले में एक भी उद्योग नहीं है। गढ़वा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में किसी उपयुक्त स्थान पर औद्योगिक पार्क की स्थापना कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की स्थापना कराना अति आवश्यक है।
Advertisement
यहां उद्योग संचालन के लिए पर्याप्त कार्य बल उपलब्ध है। मंत्री ने कहा है कि इसके लिए गढ़वा जिले में पर्याप्त मात्रा में नदियों का जल भी उपलब्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भागोडीह ग्रिड का उद्घाटन कर यहां बिजली की समस्या को भी दूर कर दिया है। यहां हजारों की संख्या में तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा भी उपलब्ध हैं, जो औद्योगिक कार्यों के संचालन में सक्षम हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री से झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार द्वारा जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान पर पर्याप्त रकबा में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई कराने का आदेश प्रदान करने तथा जिले में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार की ओर से यथाशीघ्र कार्रवाई कराने का आदेश निर्गत करने की मांग किया है।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर की मांग पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि मेराल, रमकंडा एवं रमना में ग्रिड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विद्युत लाइनों एवं फीडरों में सुधार का कार्य जारी है। आगामी छह माह के अंदर पूरे जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाएगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play