whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158357 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

आदिवासियों की शौर्य गाथा और बलिदान की याद दिलाता है हूल दिवस : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 30-Jun-24, 05:45 PM visibility 712
Share



आदिवासियों की शौर्य गाथा और बलिदान की याद दिलाता है हूल दिवस : मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



हूल दिवस पर मंत्री ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, किया शत-शत नमन गढ़वा : हूल दिवस के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा के कल्याणपुर स्थित आवास पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया। मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि 30 जून को नई क्रांति की शुरूआत हुई थी। हजारों लोग एक सूत्र में बंधे थे और अंग्रेजों को भगाने की योजना बनी थी। इसलिए पूरे देश में 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है. इस दिन आदिवासियों की शौर्य गाथा और बलिदान को याद किया जाता है।
Advertisement
जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 30 जून को प्रति वर्ष हूल दिवस मनाकर इन महान क्रांतिकारियों का नमन किया जाता है। मंत्री ने कहा कि 30 जून 1855 को मौजूदा साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव में वीर सिद्धो - कान्हो, चांद - भैरव के नेतृत्व में 400 गांव के समागम में 50 हजार लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत से आमने-सामने जंग का ऐलान किया था। साथ ही मालगुजारी नहीं देने और अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो का जोर से ऐलान किया गया था। अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों के सामने सिद्धो - कान्हो की तीर कमान वाली सेना टिक नहीं पाई। सिद्धो को अगस्त 1855 में पड़कर पंचकठिया नामक स्थान पर बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी गई। जबकि कान्हो को भोगनाडीह गांव में फांसी दी गई थी।
Advertisement
हूल दिवस पर सिद्धो - कान्हो, चंद- भैरव, फूलो - झानो सहित सभी अमर बलिदानियों को शत नमन है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने शहीदों को नमन करते हुए राज्‍य वासियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने ने कहा कि उन नायकों का पवित्र स्मरण आज भी हम सबों का मार्गदर्शन करता है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिप अध्यक्ष शांति देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, शरीफ अंसारी, फुजैल अहमद, दिलीप गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, अराधना सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play