whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163580
Loading...


बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय का औचक निरीक्षण

location_on कांडी access_time 29-Jun-24, 07:05 PM visibility 700
Share



बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय का औचक निरीक्षण
निरीक्षण करते बीडीओ


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : बीडीओ सह सीडीपीओ राकेश सहाय ने शनिवार को प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्र और एक विद्यालय का औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण के क्रम में किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं पाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र पतीला 1, पतीला 2 और सेमौरा का जांच किया गया। जांच के क्रम में एक भी सेविका और सहायिका ड्रेस कोड में उपस्थित नहीं थी। साथ ही किसी भी सेंटर पर केंद्र का बोर्ड नहीं पाया गया। जिसको लेकर सेविका बैजन्ती देवी, संगीता देवी व कांति देवी तथा सहायिका जैबुन खातून, प्रतिमा कुंवर व चंद्रावती देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्यों नही उन्हें निलंबित किया जाए। सीडीपीओ ने कहा कि प्रखंड में आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति भयावह है।
लेकिन मेरा प्रयास लगातार जारी है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहा हूँ। उन्होंने बुनियादी विद्यालय सेमौरा का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। मध्याहन भोजन भी मेन्यू के अनुसार व गुणवत्ता पूर्ण पाया गया। साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी लगभग शत प्रतिशत थी। आज विद्यालय में बच्चे साप्ताहिक मूल्यांकन दे रहे थे। बीडीओ ने बच्चों से साप्ताहिक मूल्यांकन के संबंध में जानकारी का आदान प्रदान किया। मौके पर हेडमास्टर पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play