whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161597
Loading...


थाना प्रभारी व बीडीओ ने की व्यवसायियों के साथ बैठक

location_on केतार access_time 29-Jun-24, 07:04 PM visibility 691
Share



थाना प्रभारी व बीडीओ ने की व्यवसायियों के साथ बैठक
बैठक करते व्यवसायी


केतार check_circle
संवाददाता



केतार : मुख्य बाजार में शुक्रवार को बीडीओ सावित्री कुमारी और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने केतार बाजार व्यवसायियों के साथ बैठक किया। बैठक में व्यवसायियों ने कहा कि लगातार केतार बाजार में चोरी की घटना घटते रहती है, लेकिन इसका उद्भेदन नहीं हो पाता है। उन्हांने बताया कि बाजार में बस गाड़ी नहीं जाने की वजह से व्यवसायियों को सामान लाने ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मौके पर बीडीओ सावित्री कुमारी ने कहा कि केतार बाजार के मुख्य चौक पर स्ट्रीट लाइट जल्द ही लगाया जाएगा। जिससे चौक चौराहों पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो। जो लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं वे लोग अतिक्रमण खाली कर दें।
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि सभी व्यवसायी जो सक्षम है वे लोग अपने-अपने दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगाए। जिससे अपराध करने वाले में डर बना रहेगा। थाना प्रभारी ने लोगों को कहा कि आप निश्चित रहें, आपलोगो की समस्या बहुत जल्द दूर होगी। सभी बसें और टेंपो केतार बाजार तक आएंगी। मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार, रामश्रय कमलापुरी, रामविचार साह, विश्वनाथ साह, विनोद प्रसाद, अमरनाथ जायसवाल, पंकज कुमार, नीरज कमलापुरी, दया प्रसाद, विजय पाल सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play