whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27170510
Loading...


कल्याणपुर फोर लेन ओवर ब्रिज पर लूट कांड का उद्भेदन, एक नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-24, 05:52 PM visibility 691
Share



कल्याणपुर फोर लेन ओवर ब्रिज पर लूट कांड का उद्भेदन, एक नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



एक नाबालिग सहित चार लोग गिरफ्तार वर्तमान में ये सभी गढ़वा ब्लॉक कॉलोनी में रहते हैं एक देसी कट्टा और 315 का एक जिंदा गोली भी बरामद गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने कल्याणपुर फोर लेन ओवर ब्रिज के पास हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस घटना में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल और एक कैमरा बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरटिया गांव निवासी राम वशिष्ठ चौहान का पुत्र नीरज चौहान, मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह का पुत्र नंदन कुमार सिंह उर्फ लकी, और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव निवासी कलेंद्र प्रजापति का पुत्र विकास कुमार उर्फ बिट्टू शामिल हैं।
वर्तमान में सभी गढ़वा ब्लॉक कॉलोनी में रहते हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने गढ़वा थाने में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 28 जून की रात करीब 9:30 बजे गढ़वा थाना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर फोर लेन ओवर ब्रिज के पास लूट की घटना हुई थी। अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गढ़वा थाने में प्राथमिक दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट कांड में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 14 एच 9255 और जेएच 03 यू 7679) को बरामद किया और कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में लूटे गए मोबाइल और कैमरा भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नीरज कुमार चौहान के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और 315 का एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है। छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, चेतन कुमार सिंह, शशि कुमार शर्मा, दीपक कुमार मौर्य, सुबोध बड़ाइक, प्रदीप यादव, मुकेश यादव, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, आरक्षी राजेश सिंह, अभय कुमार सिंह, चालक आरक्षी राधा मोहन सहित पुलिस के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play