whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173360
Loading...


आजसू पार्टी का राज्यव्यापी भ्रष्टाचार के खिलाफ मेराल प्रखंड में प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-24, 05:36 PM visibility 697
Share



आजसू पार्टी का राज्यव्यापी भ्रष्टाचार के खिलाफ मेराल प्रखंड में प्रदर्शन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल/गढ़वा : आजसू पार्टी के द्वारा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यव्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत आज मेराल प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमीदुल्लाह अंसारी ने की, जबकि संचालन चंपा देवी ने किया। हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से हर प्रदेशवासी हताश और निराश है। लोग अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड की छवि बद से बदतर बना दी है। मुख्यमंत्री और एक मंत्री जेल में हैं, और कई और मंत्री भी इसी रास्ते पर हैं।
जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि राज्य की गरीब और असहाय जनता इस व्यवस्था से त्रस्त है। युवा आजसू के प्रदेश संयोजक रवींद्रनाथ ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के कथनी और करनी में काफी अंतर है। केंद्रीय सचिव चंपा देवी ने कहा कि राज्य में महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, वह पूरा नहीं हुआ। अबुआ आवास के नाम पर 30-30 हजार लोगों से वसूला जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में 11 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें जमीन संबंधी दाखिल खारिज, मनरेगा मजदूरों का भुगतान, छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति, झारखंड आंदोलनकारी के आश्रितों को प्राथमिकता, पेंशनधारियों का भुगतान, राशन कार्ड धारकों की आपूर्ति, और बंद पड़े चपकालों की मरम्मत की मांग शामिल थीं।
इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रीता देवी, केंद्रीय सदस्य रंभा देवी, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी, केंद्रीय सदस्य इश्तियाक रजा, युवा आजसू के जिला प्रभारी राजन कुमार, रवि साहबान अंसारी, मीना देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, कुसुम देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play