whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173807
Loading...


दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

location_on भवनाथपुर access_time 28-Jun-24, 05:19 PM visibility 685
Share



दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
जानकारी देते ग्रामीण मजदूर


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



मजदूरों का बकाया : भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के सरईया गाँव के 30 ग्रामीणों को दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। वन विभाग द्वारा फुलवार गाँव में वन विभाग के प्लांटेशन में पिट, काउटर, ट्रेच चाटा, और चैक डैम के निर्माण के लिए ग्रामीणों से काम कराया गया था। ग्रामीण मंटू कुमार, देव कुमार साह, मेवा महतो, उमेन्द्र साह, रामप्रीत साह, मनोज साह, पंकज कुमार, आशीष कुमार, मनमोहन साह, बिगु महतो, श्याम बिहारी साह, मखन साह, पप्पू वियार और मुकेश साह ने बताया कि वे कई बार वन विभाग के कार्यालय में मजदूरी के भुगतान के लिए गए, लेकिन वहां के गार्ड कुंदन कुमार ने टालमटोल कर दिया। शुक्रवार को जब ग्रामीणों ने रेंजर से बात कर मजदूरी की मांग की, तो उन्होंने कहा कि गार्ड के आने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि खेती-किसानी के काम के लिए पैसे की आवश्यकता है, पर वन विभाग द्वारा काम कराने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। गार्ड कुंदन कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play