whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173785
Loading...


तैयब अंसारी हत्याकांड का उद्भेदन

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-24, 02:40 PM visibility 697
Share



तैयब अंसारी हत्याकांड का उद्भेदन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद दो अन्य अभियुक्त फरार गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने 4 दिन पूर्व पचपड़वा में हुए तैयब अंसारी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र में बाइक पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि रवि तिवारी नामक युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर तैयब अंसारी नामक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसपी ने एसडीपीओ गढ़वा नीरज कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। मामले में एसपी दीपक पाण्डेय ने सदर थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि तैयब अंसारी हत्याकांड मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने इसमें अच्छा काम करते हुए हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रवि तिवारी सहित 3 अपराधियों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा गढ़वा पलामू तथा छत्तीसगढ़ में छापेमारी किया गया। इसी क्रम में 27 जून को छत्तीसगढ़ भगाने के दौरान गोदरमाना पिकेट के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गढ़वा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रवि तिवारी, पिता रमाकांत तिवारी एवं उसका सगा भाई अभिषेक तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद रवि तिवारी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी रुपेश तिवारी के घर से बगही गांव से बरामद किया गया तथा रुपेश तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि तिवारी का सगा भाई पिंकू तिवारी भी शामिल है। इस हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है। दो अन्य अभियुक्त फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद का मुख्य कारण सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर हुआ था जिसमें तैयब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play