whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163302 readers visited
Loading...

Advertisement

बालू उठाव पर रोक के बावजूद अवैध उत्खनन और बालू की ढुलाई जारी

location_on भवनाथपुर access_time 27-Jun-24, 08:44 PM visibility 703
Share



बालू उठाव पर रोक के बावजूद अवैध उत्खनन और बालू की ढुलाई जारी


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : नेशनल ग्रीन ट्रीब्युनल (एनजीटी) के द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक के बावजूद भवनाथपुर के एकलौता ढाढरा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और बालू का ढुलाई जोरो पर है। बालू माफिया स्थानीय प्रशासन को खुल्लेआम चुनौती देते हुए बेखौफ होकर भवनाथपुर के असनाबांध और बरवारी के ढाढरा नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर कोरवाटोली मध्य विद्यालय के आस पास, जंगलों में तथा मुख्य पथ के किनारे सैकड़ों ट्रैक्टर बालू डंप कर ऊंची कीमत पर बेच रहे है। इसकी जानकारी अंचल कार्यालय एवं स्थानीय प्रशासन को होने के बाद भी जवाबदेह पदाधिकारी मुकदर्शक बनी हुई है। बालू माफियाओं द्वारा ढाढरा नदी का दोहन किए जाने से नदी अपनी अस्मिता की रक्षा की गुहार लगा रही है, लेकिन न तो स्थानीय प्रशासन और ना ही अंचल पदाधिकारी को ही इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।
Advertisement
अपनी अस्मिता की रक्षा की गुहार लगा रही ढाढरा नदी : प्रखंड के असनाबांध, बरवारी होते हुए कलकल बहने वाली भवनाथपुर की एकलौता ढाढरा नदी में कभी सालो भर पानी बहते रहती थी, लेकिन पिछले चार पांच वर्षो के दौरान बालू माफियाओं ने नदी की अस्तित्व को छिन्न भिन्न कर बड़े पैमाने पर नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर नदी की अस्मिता को लूटने पर तुले हुए है। बालू माफिया शाम ढलते ही अंधेरे में ढाढरा नदी में पहुंचकर बालू के उत्खनन शुरू करते है और सुबह होते तक आस पास के जंगलो में पड़े पमाने पर बालू डंप कर रखा है। रात में बालू उठाव करने के बाद बालू माफिया आसपास इलाकों में तीन से पांच ट्रैक्टर बालू की बिक्री कर रहे हैं। बालू माफियाओं की इस कारनामे की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने में उदासीन बनी हुई है।
Advertisement
इस संबंध में सीओ आफताब आलम ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भवनाथपुर में योगदान दिए हैं। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, जांचोंपरांत कार्रवाई करेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play