whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27170496
Loading...


नगर पंचायत में विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली

location_on मझिआंव access_time 27-Jun-24, 08:32 PM visibility 691
Share



नगर पंचायत में विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली
धरना प्रदर्शन करते लोग


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : सुविधा विहीन मझिआंव नगर पंचायत में विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले बाजार क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान लोग नगर पंचायत होश में आओ होश में आओ, नगर पंचायत में घूसखोरी बंद करो,खजूरी पंचायत को नगर पंचायत से अलग करो, विकलांग एवं वृद्धा पेंशन अविलंब चालू करो, वार्ड नंबर 9 में तालाब सौंदर्यीकरण की जांच कराओ एवं मजदूर किसान एकता मंच जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। उसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के माध्यम से नगर विकास विभाग झारखंड सरकार रांची के नाम कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थिति में नगर प्रबंधक जितेश कुमार एवं राकेश पाठक को सात सूत्री मांग पत्र सौंपी गई।
दिए गए मांग पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 9, 10, 11 एवं 12 को नगर पंचायत क्षेत्र से अलग करने, सभी प्रकार के टैक्स मुक्त करने, रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने, यथाशीघ्र वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन प्रदान करने, सिंचाई एवं पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने, वार्ड नंबर 9 स्थित तालाब के नवीनीकरण मे घोर अनियमितता की जांच कराने सहित सात सूत्री मांग शामिल है। एकदिवसीय धरने का नेतृत्व कर रहे बिंदेश्वरी उर्फ अशोक पाल ने कहा कि नगर पंचायत का अधिकांश क्षेत्र ग्राम पंचायत के लायक है। जहां किसान मजदूर निवास करते हैं। उन्हें कृषि सिंचाई हेतु आहार, तालाब, कुआं, पीने का शुद्ध पानी, खाद बीज आदि की जरूरत है। जो कि हमारे नगर पंचायत में एक भी संसाधन उपलब्ध नहीं है।
इसके बावजूद भी यहां के ग्रामीणों से अनेकों प्रकार के टैक्स मसलन सफाई टैक्स, होल्डिंग टैक्स, राजस्व टैक्स एवम बिजली टैक्स आदि वसूली को लेकर प्रेशर बनाया जाता है। जिसको ग्रामीण वहन करने में सक्षम नहीं है। जबकि खजूरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9,10 11 एवं 12 के निवासी अपने को नगर पंचायत से बाहर करने को लेकर नगर पंचायत गठन के समय से ही मांग करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं नगर पंचायत क्षेत्र के अधिसंख्य वार्डों में सफाई, पानी,बिजली, नाली,रोड एवं गली आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। उसके बावजूद भी टैक्स देना पड़ता है। मौके पर भरत कुमार कुशवाहा, वीरेंद्र चंद्रवंशी, जन संघर्ष मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष तेज नंदन मेहता, अधिवक्ता विनय पाल, फरीद खान, ईबरार खान, सरयू साह, सीताराम पाल, अखंड झारखंड आदिवासी समन्वय समिति के तपेश्वर सिंह, मुन्ना राम आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play