सगमा : प्रखण्ड क्षेत्र के पुतूर गांव निवासी सदानंद यादव उम्र 55 वर्ष व चैनपुर गांव निवासी शिवनाथ पासवान उम्र 30 वर्ष की मौत वज्रपात से हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुतूर गांव निवासी सदानंद शाम में अपने सिर पर शीटा (कराकट) लेकर अपने घर लौट रहा था। अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात भी होने लगा। सदानंद यादव अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर ही था कि अचानक वज्रपात के चपेट में आ जाने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए निजी वाहन से श्री बंशीधर नगर के निजी हॉस्पिटल में ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सदानंद यादव की चार पुत्रियां थी जिसमें तीन पुत्रियां की शादी कर चुके थे और सबसे छोटी पुत्री सुनीता कुमारी की 9 जुलाई को बारात आने वाली थी।
जबकि चैनपुर के शिवनाथ पासवान अपने घर के बगल में अपना ही बैल को बांध रहे थे। इसी बीच वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने नजदीकी अस्पताल दुद्धि लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शिवनाथ पासवान अपने माता-पिता के एकलौता पुत्र थे।