whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173424
Loading...


चयनित लैंपस संचालकों को दिया गया सीएससी संचालन का प्रशिक्षण

location_on गढ़वा access_time 27-Jun-24, 07:57 PM visibility 695
Share



चयनित लैंपस संचालकों को दिया गया सीएससी संचालन का प्रशिक्षण
उद्घाटन करते डीसी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : केंद्रीय प्रायोजित योजना अंतर्गत कंप्यूटराइजेशन का पैक्स अंतर्गत द्वारा चयनित लैंपस समितियो के पद धारकों को सीएससी संचालन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए गुरूवार को समाहरणालय गढ़वा के कॉन्फेंस हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डीसी शेखर जमुआर तथा डीडीसी पशुपतिनाथ ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड एवं नेशनल काउंसिल फॉर कोऑपरेटिव ट्रेंनिंग फॉर पैक्स एनसीसीटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण चयनित लैंप्स समितियों के पद धारकों द्वारा लैंप्स से सीएससी सेवाओं का बेहतर संचालन कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए आयोजित किया गया।
ताकि लैंप्स संचालकों का आर्थिक उन्नयन हो सके एवं क्षेत्र के आमजनों को अत्यधिक सरकारी एवं अन्य सेवा प्रदान किया जा सके। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को जिला प्रबंधक, सीएससी गढ़वा कौशल किशोर और मनीष कुमार केशरी ने बारी-बारी से सर्वप्रथम सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की विविध सेवाओं की जानकारी दी। तत्पश्चात कॉमन सर्विस सेंटर के डिजिटल सेवा पोर्टल की हैंड ऑन ट्रेनिंग प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों के लैंपस का सोशल मीडिया अकाउंट बनवाया गया। लैंपस के पद धारियों को प्रधानमंत्री कल्याण योजना, जन औषधि केंद्र सेवाएं, गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवाओं, बिजनेस टू सिटिजन सेवा, फाइनेंशियल इंक्लूजन सेवा (बैंकिंग, बीमा, पीएमएफबीवाई, पेंशन, डीजीपे), स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि सेवाएं, ग्रामीण स्टोर सेवाओं न्यायिक सेवा, ट्रैवल एंड टूरिज्म सेवा एजुकेशन एवं स्किल सेवा तथा मिशन कर्मयोगी संबंधी विशेष जानकारी प्रदान कराई गई।
मौके पर सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play