whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159473 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान, जांच के आदेश

location_on भवनाथपुर access_time 27-Jun-24, 06:43 PM visibility 698
Share



भवनाथपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान, जांच के आदेश


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के अधीन संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) नियमित रूप से उपकेंद्र में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण मरीजों को खुले अस्पताल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण दूर-दराज के मरीजों को इलाज के लिए भवनाथपुर आना पड़ता है। स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ की नियुक्ति को कई महीने हो गए हैं, लेकिन उनकी नियमित अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को उनके बारे में जानकारी तक नहीं है। उपकेंद्र अब सिर्फ सुरक्षित प्रसव केंद्र के रूप में सिमट कर रह गया है। सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक ओपीडी समय में सीएचओ को एमपीडब्लू और एएनएम के साथ उपस्थित रहकर मरीजों की जांच और दवा देना अनिवार्य है, लेकिन यह निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
Advertisement
गुरुवार को कोनमंडरा और वनखेता स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पाए गए। कोनमंडरा केंद्र में सीएचओ महावीर बारूपाल अनुपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रसव के मरीज के आने पर ही एएनएम को मोबाइल द्वारा सूचित कर केंद्र खोला जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें सीएचओ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कैलान और मकरी स्वास्थ्य उपकेंद्र एमपीडब्लू की उपस्थिति में खुले थे, लेकिन सीएचओ अंकित कुमार त्रिवेदी हाजिरी बनाकर गायब थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बड़े बाबु अरुण लकड़ा ने बताया कि कोई भी सीएचओ अवकाश पर नहीं हैं। सभी सीएचओ हाजिरी बनाकर स्वास्थ्य उपकेंद्र में गये हैं, लेकिन किसी ने उपकेंद्र में ड्यूटी नहीं की। सीएचओ की ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें नियमित रूप से मिलती हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहे हैं।
Advertisement
सीएचसी प्रभारी डॉ. रंजन दास ने कहा कि हाजिरी बनाकर स्वास्थ्य उपकेंद्र में ड्यूटी नहीं करना गंभीर मामला है। उन्होंने जांच के बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play