केतार : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव का चयन किया गया है। गढ़वा जिला के केतार प्रखंड में झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष छोटन कुमार सिंह एवं सचिव हरिनंदन राम को बनाए जाने पर युवाओं में खुशी है।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर छोटन कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष के काबिल समझ कर इस पद को दिया गया। उन्होंने कहा कि झामुमो आने वाले विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से भवनाथपुर विधानसभा में जीत दर्ज करेगी। झामुमो के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार राज्य का चौतरफा विकास कर रही है।