मझिआंव : थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी सह सीएसपी संचालक ऐनुल अंसारी से भय दिखाकर पांच लाख रुपये लूटकर चार नकाबपोश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद सीएसपी संचालक के साथ एसबीआई बरडीहा शाखा मझिआंव जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
भुक्तभोगी ऐनुल अंसारी ने बताया कि बुधवार को मझिआंव स्थित एसबीआई बरडीहा शाखा से पांच लाख रुपये की निकासी कर वे वापस अपने घर टड़हे जा रहे थे। इसी क्रम में सोनपुरवा गांव के टोला टिकोंरवा नहर पास अचानक मोटरसाइकिल से चार नकाबपोश व्यक्ति आए और पिस्टल दिखाकर रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
यह घटना दिन के लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है।