whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174313
Loading...


आजसू पार्टी का हल्ला बोल: गढ़वा में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

location_on गढ़वा access_time 26-Jun-24, 06:46 PM visibility 685
Share



आजसू पार्टी का हल्ला बोल: गढ़वा में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ आंदोलन का ऐलान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी केंद्रीय कमेटी के निर्णय के अनुसार राज्य के सभी 260 प्रखंडों और 51 नगर इकाइयों में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिले में भी सभी प्रखंडों में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून को रंका प्रखंड कार्यालय में होगी। इसके साथ ही 28 जून को मेराल प्रखंड कार्यालय में, 1 जुलाई को रामकंडा प्रखंड कार्यालय में, 2 जुलाई को चिनिया एवं गढ़वा प्रखंड कार्यालय में, 3 जुलाई को डंडा, बिशनपुर एवं भंडरिया प्रखंड कार्यालय में, और 5 जुलाई को मझिआंव प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाकी बचे ब्लॉकों को भी एक-दो दिनों में सूचीबद्ध किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी न मिलना, पलायन, मानव तस्करी, प्रशासनिक उदासीनता, समेत जनमानस को आ रही अन्य समस्याओं के खिलाफ नगर आयुक्त और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आजसू पार्टी हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से राज्यवासियों की आवाज बनेगी। पार्टी का कहना है कि आज सरकारी कार्यालयों में जरूरतमंद लोगों का काम नहीं हो रहा है और केवल उन्हीं का काम हो रहा है जिनके पास पैसे हैं। गरीबों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए कई दिनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जबकि पैसे वालों का हर काम आसानी से हो जाता है।
इस प्रचंड गर्मी में जिले के आम लोग पानी के लिए तरसते रहे, लेकिन सरकार और मंत्री चुप्पी साधे रहे। इस अराजक व्यवस्था के खिलाफ आजसू पार्टी हल्ला बोल करेगी। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव चंपा देवी, केंद्रीय सदस्य संतोष केसरी, और वरिष्ठ नेता विकास कुमार उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play