श्री बंशीधर नगर : शुक्रवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में कई चरणों में आयोजित ऑनलाइन सुलेख, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम घोषित करते हुए प्रधानाचार्य कृष्ण कांत दूबे ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि में भैया बहनों ने अपने घरों में ही रहकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय खुलने के बाद पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य ने शुभकामना देते हुए कहा कि आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी करें।
कक्षा प्रथम से तृतीय का सुलेख प्रतियोगिता चतुर्थ दशम में चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से जानवी कुमारी प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय, वैभव कुमार चौबे तृतीय, कक्षा द्वितीय से अल्तमस खान प्रथम, आदर्श शर्मा द्वितीय, बादल कुमार तृतीय, कक्षा तृतीय से अंकित कुमार प्रथम, ईशान राज दूबे द्वितीय, सच्ची समृद्धि तृतीय, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से आयुषी चौबे प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय, काजल कुमारी तृतीय, कक्षा पंचम से पीहू अग्रवाल प्रथम, आराधना शर्मा द्वितीय, अनुराग कुमार तृतीय, कक्षा षष्ठ से युवराज कुमार प्रथम, शिखा रानी द्वितीय, प्रतिभा कुमारी तृतीय, कक्षा सप्तम से कोमल कुमारी प्रथम, ज्योतिप्रिया द्वितीय, खुशी कुमारी तृतीय, कक्षा अष्टम से राजकुमार विश्वकर्मा प्रथम, सिद्धि दूबे द्वितीय, ज्योति कुमारी तृतीय, कक्षा नवम परिणीता कुमारी प्रथम, भूमिका कुमारी द्वितीय, शालिनी कुमारी तृतीय, कक्षा दशम से पप्पू प्रजापति प्रथम, साक्षी चौबे द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय, वहीं निबंध प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से मणिरत्न कुमार प्रथम, आयुषी कुमारी द्वितीय, नंदिनी सोनी तृतीय, बाल वर्ग में आकांक्षा कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय, सिद्धि दूबे तृतीय, किशोर वर्ग से उत्कर्ष कुमार सिंह प्रथम, ऋतिक जायसवाल द्वितीय, साक्षी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्राचार्य सुभाष चंद्र झा, कौशलेंद्र झा, नंदलाल पांडे, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडे, अविनाश कुमार, पिंटू कुमार सिंह, नीरज सिंह, सत्येंद्र प्रजापति, अरुण कुमार, दीपक कुमार, विवेक कुमार, नरेंद्र राम, सुजीत कुमार दुबे, आरती श्रीवास्तव, पूजा सिंह, नीति कुमारी, वंदना कुमारी सहित अन्य रहे।