whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27262276
Loading...


गढ़वा पुलिस ने 120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 26-Jun-24, 03:08 PM visibility 674
Share



गढ़वा पुलिस ने 120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को भरठीया महुपी रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक काले-भूरे रंग की मारूति स्विफ्ट कार से सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर गढ़वा में बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने भरठीया महुपी रोड पर चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान महुपी की ओर से आ रही एक काले-भूरे रंग की स्विफ्ट कार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रही थी।
छापेमारी दल ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और उसमें सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुवा गांव निवासी रामलाल चंद्रवंशी का पुत्र अविनाश कुमार चंद्रवंशी, गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा निवासी शत्रुघ्न कुमार चौहान और पिंटू चौहान शामिल हैं। एसपी ने बताया कि ये तीनों तस्कर गढ़वा जिला के अलावा पलामू, गुमला और लातेहार जिलों में भी ब्राउन शुगर की तस्करी करते थे। पिंटू चौहान और शत्रुघ्न चौहान का अपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ नीरज कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बृज कुमार, पुअनि सुभाष कुमार पासवान, शशि कुमार शर्मा, सअनि अभिमन्यु सिंह और जवान अभय कुमार सिंह शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play