whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161984 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सिंघीताली मुख्य पथ पर हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी, वन विभाग मूकदर्शक

location_on भवनाथपुर access_time 26-Jun-24, 03:00 PM visibility 704
Share



सिंघीताली मुख्य पथ पर हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी, वन विभाग मूकदर्शक


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर के सिंघीताली मुख्य पथ के बगल में मुस्कयनी पहाड़ पर एक दशक पूर्व वन विभाग द्वारा लगाए गए हजारों हरे पेड़, विभागीय लापरवाही के चलते काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद वन विभाग इस कटाई को रोकने में असफल रहा है। कुछ लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है, लेकिन हरे पेड़ों की कटाई अब भी जारी है। ग्रामीण प्रमोद दुबे, राकेश कुमार, रमेश राम, राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अख्तर अंसारी, और इबरान अंसारी ने बताया कि अहले सुबह, दोपहर या जब अंधी-तूफान आता है, तो लोग इस पहाड़ी पर लगे खैर, शीशम और सीधा की लकड़ी काट कर जलावन या अन्य निजी कार्य के लिए ले जाते हैं। अब तक हजारों पेड़ इस पहाड़ी से काटे जा चुके हैं।
Advertisement
कई बार ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों को सूचित किया, लेकिन कर्मी अक्सर जिला से बाहर होने का बहाना बनाकर टाल देते हैं, जिससे दिन-प्रतिदिन हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। बताते चलें कि एक दशक पूर्व वन विभाग द्वारा इस पहाड़ी पर लगभग दस हजार पौधे रोपण किए गए थे, जिनमें खैर, शीशम, सीधा, चकबंदी और चीड़ जैसे पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। पहाड़ी के तीन ओर बसे गांव के लोगों द्वारा ही इन पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस बाबत वन रक्षी अनूप सिंह ने बताया कि हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत पर कई बार कुछ लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पहाड़ी के आसपास रहने वाले लोग वन क्षेत्र को अतिक्रमण कर रहे हैं और चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play