whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178572
Loading...


समाज कल्याण सेवा संस्थान ने बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

location_on भवनाथपुर access_time 24-Jun-24, 08:02 PM visibility 663
Share



समाज कल्याण सेवा संस्थान ने बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग
श्री बंशीधर नगर, एसडीओ


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : समाज कल्याण सेवा संस्थान गढ़वा के केंद्रीय अध्यक्ष सर्वेश ठाकुर ने श्री बंशीधर नगर एसडीओ को आवेदन सौंपकर भवनाथपुर प्रखंड में लंबित मामलों की जांच पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष कराने की मांग की है। साथ ही, भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा को भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम द्वारा अपमानित किए जाने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की है। सौंपे गए आवेदन में श्री ठाकुर ने कहा है कि गढ़वा जिले के भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम ने जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी को सरकार एवं जिला प्रशासन के पत्र का अनुपालन कराने का आग्रह करने पर काफी अपमानित किया है। आवेदन में कहा गया है कि जिपस लगातार अबुआ आवास योजना एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए पत्राचार करती रही हैं।
परंतु बीडीओ ने उन पत्रों के आलोक में कार्रवाई करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुकों से रिश्वत नहीं मिलने के कारण उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसका विरोध करने पर बीडीओ ने श्रीमती शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया। श्री ठाकुर ने कहा कि जिपस रंजनी ने तृतीय वर्ग की नौकरी से त्यागपत्र देकर समाज की सेवा के लिए जिला परिषद के रूप में कार्य कर रही हैं। उनका अपमान जिलावासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीडीओ पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play