भवनाथपुर (गढ़वा ) : झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह पंसस चंदन कुमार ठाकुर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रबिन्द्र कुमार को आवेदन सौंप कर भवनाथपुर के दुकानों में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि खाद के लिए पहुंचे किसानों को बिना खाद लिए ही दुकानों से बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिस से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं किसानों के खेत में लगा धान का फसल खाद के अभाव में पीला पड़ने लगा है। इस तरह की समस्या के लिए पूर्व के सरकार के गलत नियम एवं खाद डीलरों की मनमानी है। जिसे दूर कर किसानों को जल्द खाद उपलब्ध कराया जाय। चंदन कुमार ठाकुर ने इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, पेयजल स्वक्षता मंत्री, उपायुक्त, जिला अध्यक्ष झामुमो को भी भेज कर जल्द कारवाई की मांग की है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष वकील अंसारी, सचिव संजय ठाकुर, पुटून राउत, सरयू सिंह, शैलेष चौबे, अकबर अंसारी उपस्थित थे।