whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187314
Loading...


22 करोड़ की मरम्मत या जनता का पैसा बर्बाद : मंत्री पर पूर्व विधायक का गंभीर आरोप

location_on गढ़वा access_time 23-Jun-24, 08:07 PM visibility 691
Share



22 करोड़ की मरम्मत या जनता का पैसा बर्बाद : मंत्री पर पूर्व विधायक का गंभीर आरोप
पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-चिनियां से खुथुआ मोड़ तक छह वर्ष पहले एक अरब की लागत से सड़क का निर्माण हमने कराया था। अभी भी सड़क में एक भी गड्ढ़ा नहीं है। सड़क पूरी तरह से ठीक है। फिर भी गढ़वा विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 22 करोड़ रूपये की लागत से उक्त सड़क का मरमत्ती करा रहे हैं। उक्त बाते गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने चिनियां प्रखंड के रणपुरा में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री जनता का पैसा का दुरूपयोग कर रहे हैं। बना हुआ सड़क के नाम पर पैसा की निकासी कर अपना झोली भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री दूसरे जिले के ठेकेदार के नाम पर काम लिया है।
ठेकेदार के नाम पर तो काम ले लिया है लेकिन काम मंत्री केेे छोटा भाई करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ रूपये में 2 करोड़ भी खर्च नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सड़क में जो माकिंग है वह भी नहीं छूटा है फिर भी सड़क की मरमत्ती हो रहा है। उन्होंने पूछा की क्या गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी सड़क का निर्माण करा दिये हैं। पानी के मंत्री रहते हुए भी घर- घर पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पानी के लिए लोग कराह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कही भी हैंडपंप नहीं लगाया हैं। उन्होंने कहा कि गांव में जीतने भी जलमीनार बनाएं गये हैं वह खुद प्यासे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया अगर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल नहीं भेजते हैं तो उनकी भी संलिप्ता मानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गिरिनिाथ सिंह वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा में रहते हुए भी तीर- धनुष को वोट दिलवाने का काम किया है। जितना कुकर्म मिथिलेश ठाकुर कर रहे हैं उसमें शतप्रतिशत भागिदार गिरिनाथ सिंह भी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play