गढ़वा : पिछले 5 सितंबर को बिशुनपुरा थाना के सारंग पहाड़ पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी रितु सिंह उर्फ रितेश सिंह को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दी है। उक्त जानकारी गढ़वा एसडीपीओ बहामन टूटी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।
उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को सहारनपुर में हुए नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया, जिसमें नामजद आरोपी जो नाबालिक है उसे हिरासत में लेकर संप्रेषण हेतु रांची भेजा गया है। जबकि आज रितु सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में बिशुनपुरा थाना प्रभारी चुनवा उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम सिंह, हवलदार सिंह, शिव शंकर मिश्रा, धनंजय कुमार शुक्ला आदि शामिल थे।