सगमा: धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी निवासी बोधन कोरवा के 30 वर्षीय पुत्र पिंटू कोरवा, बुधवार को शाम 7.30 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से 108 के सहारे ट्रॉमा सेन्टर नगर उटारी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार पिंटू बुधवार को शाम 7.30 बजे अपने घर धोबनी से बंशीधर नगर जाने के दौरान बंशीधर नगर-धुरकी मुख्य मार्ग के राजेंद्र यादव के घर के पास अनियंत्रित हो कर बाइक गिर गया, जिससे पिंटू घायल हो गया।