गढ़वा : गढ़वा में आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। बंशीधर नगर में एक पूर्व मुखिया की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इधर आज 17 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1389 हो गई है। खुशी की बात यह है कि आज 48 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ 1222 लोग अब तक इस संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। गढ़वा जिले में आठ लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। अभी वर्तमान में 159 एक्टिव मामले हैं। जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।